
संजीव शर्मा –जिला क्राइम ब्यूरो चीफ
फतेहगंज पश्चिमी।
सावन के पहले सोमवार को कस्बा और ग्रामीण अंचल के शिवालयों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के द्वारा हरिद्वार,गढ़ और कछला घाट से लाकर जलाभिषेक किया गया।खिरका कांवड़िया मंदिर पर काफी भीड़भाड़ दिखी गई।
सावन के पहले सोमवार को सुबह से कस्बा के ठाकुरद्वारा,प्रकाशी लाला मंदिर,लंगड़े बाबा मंदिर,रामासरे मणी गायत्री मंदिर,खिरका के कांवड़िया मंदिर,कुरतरा के अखंड शक्तिमान शिव मंदिर आदि में स्थानीय श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के द्वारा जलाभिषेक किया गया।जय भोले के नारों से शिवालय गूंज उठे।
