छाता के गांव गौहारी के मंदिर पर कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा।
मथुरा जिले की तहसील छाता गांव गौहारी स्थित मंदिर पर सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर गांव की परिक्रमा करते हुए मंदिर प्रांगण में भागवत कथा स्थल पर जाकर समापन हुई इस दौरान नर नारी सभी भक्तजन उत्साहित होते हुए नजर आए वहीं सिर पर कलश परिक्रमा में चल रही बालिकाओं की सुंदर छवि मनोहर लग रही थी। भागवत कलश यात्रा में यजमान की भूमिका चौधरी भगत सिंह पत्रकार के द्वारा के द्वारा निभाई गई वहीं मोनी बाबा के द्वारा बताया गया के प्रत्येक भक्त के दिल और मन में यह भाव जागृत होना चाहिए इसलिए इस भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है छठवीं बार इस मंदिर पर भागवत कथा प्रारंभ हुई है, सात दिनों तक भागवत प्रेमी कथा श्रवण आनंदित होंगे। भागवत कथा अंतिम मोख्य का द्वार है। 27 तारीख तक श्रीमद् भागवत कथा चलेगी अंतिम दिन सभी के सहयोगसे ग्राम बस्ती का भंडारा आयोजन किया जाएगा। वही कथा व्यास ने बताया श्रावण मास में भागवत कथा सुनने से पुण्य का लाभ प्राप्त होता है , इसीलिए श्रीमद् भागवत मुक्ति का सबसे से सरल साधन है।
श्रावण मास में श्रीमद् भागवत कथा सुनने से भक्तों को पुण्य लाभ होता है।
