जनपद के औद्योगिक विकास को लेकर व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी ने शासन को लिखा पत्र।

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने 29 जुलाई को जिलाधिकारी कुमार हर्ष को पत्र लिखकर मांग किया था कि औद्योगिक विकास हेतु प्लेज पार्क विकसित करने के लिए अभी कम से कम तक 10 एकड़ भूमि की अनिवार्यता है जबकि जनपद सुल्तानपुर में कहीं भी इकट्ठे 10 एकड़ भूमि मिलना संभव नहीं हो पा रहा है जिससे प्लेज पार्क विकसित करने की योजना सुल्तानपुर में फलीभूत नहीं हो पा रही है। जिस पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा है पत्र में यह भी लिखा है कि उद्योग बंधु की बैठक में भी उद्यमियों ने प्लेज पार्क की जमीन की आवश्यकता कम से कम 10 एकड़ की अनिवार्यता को घटाकर 5 एकड़ किया जाए ऐसा प्रस्ताव सुझाव दिया था। और उद्यमियों ने मांग किया था कि इस प्रकार का एक प्रस्ताव शासन को भेजा जाए जिसके क्रम में यह पत्र भेजा जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने जिलाधिकारी द्वारा पत्र भेजे जाने की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष को धन्यवाद देते हुए उनके सकारात्मक पहल की प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *