रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
जनपद सुलतानपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं शहीद स्मारक सेवा समिति के अध्यक्ष करतार केशव यादव को उनकी चार दशक से अधिक समय की निःस्वार्थ समाजसेवा और जनकल्याणकारी योगदान को देखते हुए पद्मश्री पुरस्कार के लिए ज द यू के प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश उपाध्याय के निवेदन पर अध्यक्ष नगर पालिका प्रवीन कुमार अग्रवाल ने देश के प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर नामित किए जाने की मांग की है
प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में अध्यक्ष नगर पालिका ने कहा हे कि उत्तर प्रदेश रत्न से विभूषित और लगभग दो सौ पुरस्कारों से अलंकृत श्री यादव ने अपने कुशल नेतृत्व में अब तक हज़ारों यूनिट रक्तदान कराया है। लावारिस व बेघर रोगियों की सेवा, अस्पतालों में असहाय मरीजों की देखभाल, मरहम-पट्टी और सफाई तक का कार्य उनके प्रयासों से किया गया है। शास्त्री नगर स्थित “सहयोग कुज अस्पताल” में वरिष्ठ चिकित्सक निःशुल्क मरीजों का इलाज करते हैं, जो उनकी समर्पण भावना से प्रेरित हैं। श्री अग्रवाल ने पी एम को भेजे गए पत्र में यह भी कहा है कि, श्री यादव द्वारा प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल, रजाई, ट्राइसाइकिल, सिलाई मशीनें और ठेले वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी कराया जाता है वही पर्यावरण संरक्षण के लिए गोमती तट की सफाई और वृक्षारोपण अभियान चलाने के साथ-साथ उन्होंने शहर में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद, महारानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी जैसी विभूतियों की प्रतिमाओं की स्थापना भी कराई।न्याय विभाग से सेवानिवृत्ति के बाद पूरी तरह समाजसेवा को समर्पित श्री यादव का किसी राजनीतिक दल से कोई जुड़ाव नहीं है और न ही उन्होंने किसी सरकारी सहायता पर निर्भरता दिखाई है। अध्यक्ष नगर पालिका प्रवीन कुमार अग्रवाल द्वारा भारत सरकार को भेजी गई संस्तुति में कहा गया है कि यदि करतार केशव यादव को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया जाता है तो यह न केवल सुलतानपुर जनपद का गौरव बढ़ाएगा बल्कि जनसेवा में जुटे लोगों का आत्मबल भी ऊँचा करेगा।
