काजल त्रिपाठी और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘बरस के चल गईला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

 

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का आज जन्मदिन है और उनके जन्मदिन पर बारिश पर आधारित भोजपुरी लोकगीत ‘बरस के चल गईला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया है। एक तरफ जहां काजल त्रिपाठी को जन्मदिन की बधाई देने का तांता लगा हुआ है तो वहीं पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की आवाज में गाया हुआ इस लोकगीत को भरपूर प्यार मिल रहा है, जिससे काजल के फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि काजल त्रिपाठी जब भी किसी गाने पर ठुमका लगाती हैं तो उन्हें करोड़ो दिलों की धड़कन तेज हो जाती है। इस सांग में उनके लटके झटके देखकर लोगों दिल मचल रहा है। इस गाने में काजल त्रिपाठी ने अपनी अदा और डांस का तड़का लगाकर बिजली गिरा रही हैं। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी गुलाबी रंग की साड़ी पहने कयामत ढा रही हैं तो वहीं बरसात में भीग कर कहर बरपा रही है। काजल त्रिपाठी अपने प्रेमी अवनीश आर्या को मिलने के लिए बुलाती है, मगर बरसात की वजह से नहीं मिल पाता है तो पर बादल पर नाराज होते हुए कहती है कि…
‘रहनी बोलईले मुलाकात करेके, इयरवा से मीठी मीठी बात करेके, का कहीं ये बदरवा, कि ऊ हँसिके चल गईल, तू बरिस के चल गईला ऊ तरस के चल गईल…’

लिंकः https://youtu.be/BzRwBO7XWmM?si=e0R9akvOtseZNqlD

इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘इस सांग को मेरे जन्मदिन पर रत्नाकर कुमार सर ने रिलीज किया है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘बारिस और प्रेमी पर आधारित यह गाना मेरा बहुत फेवरेट है। इस गाना की शूटिंग करके मुझे बहुत मजा आया था, खासकर जब बरिस का सीन शूट हुआ तो मैंने खूब इंज्वाय किया। इस सांग अपना प्यार देने के लिए सभी को दिल से थैंक्यू!’
सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘ये सांग गाकर मैं कितनी खुश हूँ, ये बयां नहीं कर सकती हूँ। इतना बेस्ट सांग सिंगिंग करके मुझे बहुत मजा आया। मेरी आवाज में गाया हुआ यह भोजपुरी लोकगीत बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है। इसके लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से आभार व्यक्त करती हूं। इस सांग को पसंद करने के लिए श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘बरस के चल गईला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी ने अट्रैक्टिव लुक में अपने हुश्न का बिजली गिरा रही हैं। उनके साथ एक्टर अवनीश आर्या नजर आ रहे हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार राहुल यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *