
बरेली। नागरिक सुरक्षा कोर के सिविल लाइन प्रभाग के डिवीजनल वार्ड दिनेश यादव ने सभी वार्डनों से प्रशिक्षण प्राप्त कर दक्ष बनकर करें राष्ट्रसेवा करने की अपील की। वह कटघर पोस्ट की मासिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक का आयोजन पोस्ट वार्डन असद जैदी की अध्यक्षता में वार्डन समीर रजा के सौजन्य से किया गया था।

श्री यादव ने कहा कि अगले माह नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसमें बरेली के 360 वार्डनों को प्रशिक्षित किया जाना है। उन्होंने प्रभाग की सभी पोस्टों के वार्डनों से अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा। कहा कि प्रशिक्षित वार्डन अधिक बेहतर ढंग से राष्ट्र और उसके नागरिकों की सेवा कर सकता है।
उप प्रभागीय वार्डन अनिल शर्मा एवं आईसीओ फीरोज हैदर ने प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्टाफ अफसर आलोक शंखधर ने भी वार्डनों को ट्रेनिंग के लिए प्रेरित किया।
बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त पोस्ट वार्डन रिजर्व विशाल गुप्ता, डिप्टी पोस्ट वार्डन अतीक अहमद, एवं दीन दयाल शर्मा, सेक्टर वार्डन
