आज दिनांक 05.10.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन्स मथुरा में आयोजित 2.5 कि0मी0 की रन फॉर वूमन एम्पावरमेन्ट मैराथन दौड को एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत तथा सहायक पुलिस अधीक्षक आसना चौधरी ने रिजर्व पुलिस लाइन्स मथुरा के गेट न0 2 से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ।

इस दौड़ में महिला आरक्षी, बालिकाओं महिलाओं और छात्राओं सहित कुल 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने महिलाओं को अपने अधिकारों को लेकर जागरूक रहने का आह्वान किया और बताया कि मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं के मन में सुरक्षा का भाव बढ़ा है। छात्राएं किसी से कम नहीं हैं, हिम्मत और आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगी तो हर हाल में सफलता प्राप्त करेंगी।इस दौड़ की शुरुआत पुलिस लाइन मुख्य द्वार से विकासखंड तिराहे तक लगभग 2.5 किलोमीटर की हुई। इस दौरान राम रतन सिंह प्रतिसार निरीक्षक मथुरा मय टीम के उपस्थित रहे। ‘रन फोर इम्पॉवरमेंट’ का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना और महिलाओं तथा बालिकाओं के मन में आत्मविश्वास का संचार करना रहा है l उक्त दौड़ में 10 वर्ष की बालिका से लेकर 55 वर्ष की महिला तक की उम्र की प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया l

प्रतिभाग करने वाली महिला खिलाडियो में प्रथम स्थान पर आदर्श विद्या मन्दिर स्कूल की 9th कक्षा की छात्रा कु0 चारू पुत्री सतेन्द्र निवासी लालपुर थाना महावन जिला मथुरा, द्वितीय स्थान पर महिला आरक्षी 1278 पूनम थाना नौहझील जनपद मथुरा एवं तृतीय स्थान पर उमाभारती पुत्री गजेन्द्र सिहं निवासी सदावर जिला कासगंज हाल निवासी मथुरा को ईनाम वितरित कर महिला खिलाडियो का उत्साहवर्धन किया गया ।

