
सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
सुलतानपुर।बल्दीराय
सुलतानपुर जिले की बल्दीराय तहसील अंतर्गत नन्दौली गांव स्थित बाबा नूर शहीद क्रिकेट क्लब के मैदान पर गुरुवार (15 जनवरी 2026) को लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हाजी मोहम्मद शफीक उर्फ मुन्नू (मौजपुर, दिल्ली), मोहम्मद मुस्लिम खान उर्फ पप्पू प्रधान तथा गुलाम हैदर उर्फ बब्बू बीडीसी व जिला पंचायत प्रत्याशी (वार्ड नंबर 27) मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमियों और हजारों की संख्या में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला पूरे लाला और वसीम एलेवन के बीच खेला गया। 10-10 ओवर के इस लेदर बॉल मैच में टॉस जीतकर वसीम एलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे लाला की टीम आठ विकेट खोकर मात्र 68 रन ही बना सकी। इस तरह वसीम एलेवन ने उद्घाटन मैच में शानदार जीत दर्ज की, जबकि पूरे लाला को खराब प्रदर्शन के चलते हार का सामना करना पड़ा।

मैच के दौरान अंपायर की भूमिका मोहम्मद शफीक और लल्लन ने निभाई।
इस अवसर पर मोहम्मद कैफ खान, कमरउल्ला उर्फ मोनू (बीडीसी), तनवीर आलम उर्फ पप्पू (बीडीसी), इंजीनियर निहाल अहमद, एजाज अहमद उर्फ टिक्कू, सुजात उल्ला उर्फ सुज्जू, मोहम्मद हसीन खान, गुलाम मोहम्मद, अल्ताफ, वर्मादीन मौर्या, बाबू खान, डॉक्टर सकील, पीर मोहम्मद, अजीम खान, गुलाम नबी, मोहम्मद कादिर, एजाज खान और जयप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बाबा नूर शहीद क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और खेल भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्सुकता बनी हुई है।

