अरविंद अकेला कल्लू, ऋचा दीक्षित, स्निग्धा सरकार का रोमांटिक गाना ‘कइसे कटे रतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

 

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू, अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और सिंगर स्निग्धा सरकार की तिकड़ी नया रोमांटिक गाना ‘कइसे कटे रतिया’ ऑडियंस के बीच आ गया है। यह गाना संगीतप्रेमियों के दिल की धड़कन बढ़ाने वाला है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित रोमांटिक अंदाज में एक्ट करके सभी का मिजाज मस्त कर दिया है। वहीं इस गीत को अरविंद अकेला कल्लू व फेमस सिंगर स्निग्धा सरकार रोमांटिक मूड में गाकर सबका दिल जीत लिया है। उनकी जुगलबंदी और सुरीली आवाज हर किसी के कानों में मिश्री घोलने का काम कर रही हैं। इस गाने का ऑडियो बहुत ही मधुर बनाया गया है। वहीं इसके वीडियो की बात करें तो इस गाने का वीडियो का फिल्मांकन काफी रिच किया गया है, जिसमें अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि अरविंद अकेला कल्लू येलो शर्ट और ब्लैक पैंट पहने हुए रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। वहीं ऋचा दीक्षित येलो साड़ी पहने हुए जलते हुए दीपों के बीच में भव्य महल के कॉरिडोर में लेटी हुई हैं। उन पर कल्लू अपना प्यार लुटा रहे हैं और प्यार मोहब्बत की बातें करते हुए डांस व मस्ती कर रहे हैं। इसी बीच नाचते झूमते हुए ऋचा दीक्षित से अरविंद अकेला कल्लू कहते हैं कि…
‘धड़कन में धड़केलु रानी हो तू सांस बनके, असही तू रहिहा दिल में हमर एहसास बनके, बहकावे मीठी बतिया, तोरे बिना ना कटे रतिया, बदलल बा हमरी अदतिया, तोरे बिना ना कटे रतिया…’
इस गाने को गीतकार शेखर मधुर ने लिखा है और मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार साजन मिश्रा ने।

लिंकः https://youtu.be/98mUJlxLHN0?si=QW6LgJrCDPrixpEl

काशवी आर्ट्स बैनर के निर्मित की गई फिल्म ‘कलयुगी ब्रह्मचारी 2’ के प्रस्तुतकर्ता श्री राम कृष्ण उपाध्याय, श्रीमती कलावती उपाध्याय हैं। निर्माता और निर्देशक अनिल कुमार उपाध्याय हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, ऋचा दीक्षित, मनोज टाइगर, सुकेश मिश्रा, राम मणि त्रिपाठी, निशा तिवारी आदि हैं। इस फ़िल्म की कहानी संजय राय ने लिखा है। डीओपी आर आर प्रिंस, संगीत निर्देशक साजन बी मिश्रा, गीतकार शेखर मधुर, आशुतोष तिवारी हैं। कोरियोग्राफर राम देवन, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर अमरनाथ गुप्ता, एडीटर हरिहर सिंह हैं। बैक ग्राउंड वैभव-राजू ने दिया है। विजुअल प्रमोशन अरुण डी यादव का है। इस फ़िल्म का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

फिल्म ‘कलयुगी ब्रह्मचारी 2’ का रिलीज हुआ गाना ‘कइसे कटे रतिया’ को लेकर अरविंद अकेला कल्लू बहुत ही एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि ‘भोजपुरी फिल्म ‘कलयुगी ब्रह्मचारी 2′ का सांग बहुत ही प्यारा है और फुल इंटरटेनिंग है। ये फ़िल्म भी कमर्शियल और मजेदार है। इस फ़िल्म में अनिल उपाध्याय जी के साथ काम करके बहुत मजा आया है। मेरी और ऋचा जी की जोड़ी शानदार है, जो हर किसी को बहुत पसंद आ रही हैं। इस फ़िल्म में मेरी भूमिका काफी अलग हटकर है। इस सांग को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *