कानपुर पुस्तक मेला आज गुंजयमान रहा रफ़ कॉपी की धूम से। दिल्ली की लेखिका पत्रकार दामिनी यादव की यह चौथी पुस्तक और दूसरा काव्य संग्रह है, जिसे प्रकाशित किया है मंजुल पब्लिकेशन हाउस ने। 13 नवंबर से जारी कानपुर पुस्तक मेला में आज इसी पुस्तक रफ़ कॉपी का विमोचन और परिचर्चा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भागीदारी रही ‘लखनऊ के पैडमैन के नाम से मशहूर डॉ अमित सक्सेना जी की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ प्रमुख समाजसेवी श्रीगोपाल तुलस्यान , लेखिका दामिनी यादव एवं वक्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलान के साथ किया। डॉ राकेश शुक्ला ने पुस्तक पर चर्चा करते हुए पूरे संग्रह की अनेक कविताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और दामिनी यादव की कविताओं को वर्तमान समय की ज़रूरी कृतियाँ बताया।विशिष्ट वक्ता के रूप में बोलते हुए अनीता मिश्रा ने संग्रह की रचनाओं के साथ साथ दामिनी यादव के साथ अपने पत्रकारिता के दिनो को याद करते हुए उन्हें उनकी कृतियों के सामान ही साहसी एवं सहज़ बताया। कार्यक्रम का संचालन रेडियो जगत की जानी मानी आवाज़ रंजना यादव ने किया । इस अवसर पर नगर के अनेक साहित्य प्रेमिओं के अलावा वरिष्ठ साहित्यकार अमरीक सिंह दीप, मोहसिन खान, राजेश अरोड़ा, विक्की मनचंदा, निधि जायसवाल, मधुरबाला यादव, अलका मिश्रा आदि मौजूद रहे। डॉ अमित सक्सेना ने जहाँ दामिनी यादव की माहवारी कविता को अपने जाग्रति मिशन की प्रेरणा बताया वहीं ख़ुद दामिनी यादव ने इस संग्रह रफ़ कॉपी की कुछ कविताओं का पाठ कर मौजूद श्रोताओं को आनंदित करने का काम किया।
कानपुर पुस्तक मेला में रागी रफ़ कॉपी की धूम

