
कस्बा में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का किया अनुरोध।
मथुरा जिले के एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने जनपद मथुरा कस्बा छाता का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल गस्त कर जायाजा लिया।

जनपद मथुरा छाता में देर रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने भारी फोर्स के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, गस्त के दौरान प्रमुख चौराहे तरह वह भीड़भाड़ वाले इलाके में निरीक्षण कर प्रतिष्ठानों पर अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु व्यापारियों से अनुरोध किया एवं पंचायत अध्यक्ष से वार्ताकर नगर में और अधिक सीसीटीवी कैमरा लगवाने को भी कहा और पुलिस को निर्देशित किया कि पुलिस गस्त को रात्रि में और सक्रिय किया जाए, दौरान उनके द्वारा जन सामान्य से वार्ता भी की गई, और चौकी स्थानीय पुलिस सभी को निर्देशित किया,इस दौरान पुलिस टीम भी साथ रही।

