
बल्दीराय/सुल्तानपुर
बल्दीराय में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहाँ लोगों ने अपनी वर्षों पुरानी परेशानियाँ अधिकारियों के सामने रखीं।
जिसमें 73 शिकायतें प्राप्त हुआ 2 का मौके पर ही निस्तारण अधिकारियों ने कर दिया।

कार्यक्रम में कई चौंकाने वाली शिकायतें सामने आईं। एक परिवार ने बताया कि उनके घर के ठीक सामने श्मशान का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे उन्हें लगातार भय और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीँ शिकायत करने आई रंजना सिंह बदलेपुर(सरैया भरती) ने बताया कि रास्ते का विवाद है कई बार शिकायत किए है लेकिन आज तक कोई समाधान नही हुआ।
वहीं एक बुजुर्ग पिता ने दुखभरी आवाज़ में कहा कि उनका अपना बेटा उन्हें रास्ता तक इस्तेमाल नहीं करने दे रहा। वृद्ध की यह पीड़ा सुनकर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।आपको बता दे कि वृद्ध एक दिव्यांग है जिसे दोनों आंखों से दिखाई नहीं देता।

शिकातयकर्ता परवेज अख़्तर बघौना ने बताया कि खतौनी का विवाद है शिकायत किया है।
लाल बालक सिंह डीह निवासी ने बताया कि अवैध कब्जा हो रहा है जिसकी शिकायत करने आये है इसके पहले भी शिकायत किए थे लेकिन कोई समाधान नही हुआ।
फैयाज अहमद आलामऊ ने बताया कि हमारा घरेलू विद्युत कनेक्सन हुआ था किसी करणवश वो कॉमर्शियल हो गया कई बार विभाग में जा कर शिकायत किये है लेकिन इस बार समाधान दिवस में आये है देखो क्या होता है।
कृष्ण नाथ सिंह फत्तेपुर ने बताया कि हमने फसली दुरुस्त करवाने के लिए कई बार शिकायत किया है लेकिन आज तक दुरुस्त नही हुई है।

कुछ ग्रामीणों का कहना था कि वे पूरे चार महीनों से तहसील दिवस का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत आज तक नहीं सुलझी। उनकी उम्मीद अब भी अधिकारियों पर टिकी है।
इस संबंध में पूछने पर समाधान दिवस प्रभारी उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रवीण कुमार ने बताया कि जल्द ही निस्तारण करवा लिया जाएगा।

समाधान दिवस में राजस्व-46,विद्युत 03, पूर्ति विभाग-08,पुलिस विभाग-14,विकास विभाग से संबंधित-02 शिकायतें प्राप्त हुई है।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बल्दीराय, नायब तहसील गुलाब सिंह,शिक्षा विभाग, विकास विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
अब देखना यह होगा कि इन फरियादियों की समस्याओं का समाधान कितनी जल्दी होता है। या ऐसे ही तहसीलों के चक्कर लगाते रहते है
