सुप्रसिद्ध एक्ट्रेस रूपा गांगुली पहुंची मथुरा और वृंदावन किया बांके बिहारी का दर्शन और मिली स्वामी अनिरुद्ध आचार्य से

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
मथुरा/वृन्दावन, एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने मथुरा वृंदावन का दौरा किया। यहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के साथ गौरी गोपाल आश्रम को भी करीब से जाना। उन्होंने आश्रम के संस्थापक अनिरुद्ध आचार्य से मुलाकात की। इसकी काफी सुंदर तस्वीरें भी सामने आईं हैं।
प्रसिद्ध अभिनेत्री रूपा गांगुली ने शनिवार को मथुरा-वृंदावन का दौरा किया और उन्होंने सबसे पहले बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन किए। साथ ही अनिरुद्धाचार्य महाराज से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्हें बेहद खुश और उत्साहित देखा गया। साथ ही उन्होंने आध्यात्मिक और सेवा कार्यों में भाग लिया।
बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के बाद मंदिर के गोस्वामीयों द्वारा रूपा गांगुली और उनके परिवार को सम्मानपूर्वक दुपट्टा और प्रसादी भेंट किया गया। उन्होंने इस दौरान भगवान के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।
एक्ट्रेस रूपा गांगुली गौरी गोपाल आश्रम में सेवा करती दिखी
बांके बिहारी के दर्शन के बाद, रूपा गांगुली गौरी गोपाल आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने आश्रम के संस्थापक अनिरुद्धाचार्य महाराज से मुलाकात की और आश्रम में किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी ली। साथ ही महाराज ने उन्हें पुस्तक समेत अन्य चीजें भेंट स्वरूप दीं।


एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने भोजन वितरण में भी बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
रूपा गांगुली ने आश्रम में निवास कर रही बृद्ध माताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने माताओं के साथ समय बिताया और स्वयं उनके बीच भोजन का वितरण भी किया। इस दौरान माताओं के साथ संवाद करते हुए रूपा गांगुली काफी भावुक नजर आईं।
वहीं आश्रम की वृद्ध माताओं ने अनिरुद्धाचार्य महाराज और रूपा गांगुली को गले लगाकर दुलार भी किया। इसके बाद दोनों ने सभी वृद्ध महिलाओं से मुलाकात भी की, जहां उन्हें आशीर्वाद भी मिला।

भावुक होकर एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने की सेवा की सराहना
माताओं से मुलाकात और आश्रम के माहौल को देखकर रूपा गांगुली ने गौरी गोपाल आश्रम द्वारा चलाई जा रही सेवा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर आकर हृदय को शांति और प्रेरणा मिलती है।
शुरू हो चुका है रूपा गांगुली का राजनीतिक करियर
गौरतलब है कि ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली ने मई 2024 में BJP में शामिल होकर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया है। शनिवार को जब वह यहां पहुंची तो पहले प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ बिहारी जी के चरण पादुका की सेवा की। मंदिर के सेवायत मोहित गोस्वामी ने अभिनेत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया, उन्हें सम्मान स्वरूप दुपट्टा और माल प्रसाद भेंट किया गया। रूपाली गांगुली ने मंदिर प्रबंधन और सेवायतों का आभार व्यक्त करते हुए जल्द ही दोबारा वृंदावन आने की इच्छा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *