कानपुर ब्रेकिंग
रिपोर्ट : अचिन अरोड़ा स्टेट यू पी हेड

आज सुधा सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री अनिल जैन द्वारा आशा की किरण परिवार कि ओर से हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार किया गया ।जिसमें आशा की किरण के संस्थापक द्वारा बताया गया कि श्री अनिल जैन द्वारा पनकी मंदिर में 35 भिक्षावृत्ति बच्चों तथा कन्नौज के दन्नीपुरा गाँव में 50 बच्चों को कंबल वितरण कर जिस संवेदनशीलता, करुणा और मानवता का परिचय दिया गया है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है।

आपका यह महान सेवा कार्य न केवल बच्चों को सर्दी से सुरक्षा प्रदान करेगा, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को भी सशक्त करेगा।
आपके इस पुनीत योगदान के लिए हम हृदय से आपकी अनुमोदना करते हैं और आपके उज्ज्वल, सेवा-पूर्ण भविष्य की कामना करते हैं। 🙏✨


