व्यापारियों के टैक्स से चलती है अर्थव्यवस्था —नटवर गोयल (राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश)

व्यापारियों के टैक्स से चलती है अर्थव्यवस्था —नटवर गोयल (राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश)

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो

लघु उद्योग कल्याण निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री नटवर गोयल जनपद आगमन पर युवा उद्यमी शुभम बरनवाल के घर पर युवा उद्यमियों तथा वरिष्ठ व्यापारियों के साथ व्यापारियों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की गई जहां पर नटवर गोयल ने कहा कि व्यापारी उद्यमी समाज का महत्वपूर्ण अंग है और वर्तमान सरकार व्यापारियों उद्यमियों की हित में कई योजनाएं लागू की गई जैसे व्यापारी पेंशन योजना उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन आदि आदि कई योजनाएं हैं साथ ही साथ युवा उद्यमियों के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई है जिसमें 5 लाख का ऋण बिना गारंटी के युवा उद्यमियों को मिलेगा। श्री नटवर गोयल तथा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने जनपद के सबसे बड़े करदाता रमेश जायसवाल को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेदकर सम्मानित किया। बैठक में प्रदेश शंकर मंत्री अनूप श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि नरेंद्र बरनवाल बरनवाल समाज के अध्यक्ष देवेश बरनवाल अरविंद गुप्ता सत्यम शुक्ला सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
श्री नटवर गोयल वरिष्ठ व्यापारी संतोष अग्रवाल के यहां वैश्य समाज तथा वरिष्ठ व्यापारियों के साथ बैठक किया बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को जाना और समस्याओं को लिखित रूप से व्यापारियों से लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के यहां से सभी समस्याओं का निधन करवाने का वादा किया यहां पर वरिष्ठ व्यापारी मुन्नालाल जायसवाल शंकर लाल कैलाश संजय जयसवाल सोम दत्त अग्रवाल आज कई व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *