शिवानी सिंह और सपना चौहान का नया धमाल लोकगीत ‘झुमका दूतलिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज
भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह और भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस सपना चौहान की शानदार जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘झुमका दूतलिया’ श्रोताओं व संगीतप्रेमियों के बीच धमाल मचाने आ गया है। इस गाने को अपनी मधुर और सुरीली आवाज में सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में खूबसूरत अदाकारा सपना चौहान ने कमाल का डांस परफार्मेंस किया है। वह इंडियन स्टाइल में साड़ी पहने बहुत ही ब्यूटीफुल लग रही है, साथ ही वह अपनी कातिल अदाओं से सबको दीवाना मस्ताना बना रही है। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस लोकगीत के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस सपना चौहान का हसबैंड एक्टर जानू यादव बाजार से अलग-अलग स्टाइल की साड़ी लेकर आता है, लेकिन सभी साड़ियों को उलट पलट कर देखने के बाद नाराज होते हुए सपना चौहान जानू यादव से कहती है कि ‘इससे काम नहीं चलेगा, जो मैं चाहती हूं, वह तो लाते नहीं हो’ और वह समझते हुए कहती है कि…
‘साड़ी रोज रोज कीन के ली आवेला, मांगीला जवन ऊहे चीज ना दियावेला, मन करेला के आज पहिरा दs, आज पहिरा दs, दिन रात चूमे जवन गलिया हो, राजा जाके तनि हमके लिया दs, हरे झुमका बजार से दूतलिया हो, राजा जाके तनि हमके लिया दs…’
लिंकः https://youtu.be/QiwwiILLTxA?si=caybDtVjMNEmfKEJ
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘झुमका दूतलिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। इस गाने में अदाकारा सपना चौहान इंडियन लुक में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने को गीतकार धरम हिंदुस्तानी ने लिखा है, जबकि संगीतकार कान्हा सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस गाने को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘मेरी आवाज में गाया हुआ यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ है, जोकि बहुत ही प्यारा है। इस गाने को गाते समय मुझे बहुत अच्छा लगा था। मुझे खुशी है कि रत्नाकर सर हमेशा फैमिली से रिलेटेड गाने बनाते हैं। सभी श्रोताओं को यह सांग पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं एक्ट्रेस सपना चौहान ने कहा कि ‘इस लोकगीत में एक अलग ही मजा है। इसमें पत्नी और पति के बीच की केमिस्ट्री मनोरंजन से भरपूर है। ऐसे मजेदार गाना में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिलती है। इतना अच्छा लोकगीत का निर्माण करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ!’

