
छाता मथुरा।
जनपद मथुरा की छाता कोतवाली क्षेत्र लाडपुर बंबा में दिनांक चार जुलाई 2025 एक अज्ञात व्यक्ति का शव प्लास्टिक बोरी में बंद मिला था। इस सूचना के आधार पर थाना छाता कोतवाली में बी एन एस की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसकी हुलिया इस प्रकार है ,लंबाई 5 फुट 4 इंच उम्र करीब 45 वर्ष, आंख ,कान ,नाक ,कद औसत रंग गेहुआ हल्के सफेद काले बाल और दाढ़ी तथा मृतक काले रंग की शर्ट नीले रंग का हाफ नेकर वह नीले रंग की अंडरवियर पहने हुए था। उपरोक्त मृतक के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो तो निम्नलिखित दूरभाष नंबर 94 5440 1270 पुलिस क्षेत्राधिकार छाता, 94040 3938 थाना प्रभारी छाता पर संपर्क करने का कष्ट करे।
