राजकीय चरम संस्थान द्वारा पूर्व छात्र सम्मेलन समारोह आयोजित

कानपुर, उत्तर प्रदेश। आज राजकीय चरम संस्थान द्वारा एक निजी होटल में पूर्व छात्र सम्मेलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें संस्थान के पूर्व छात्रों ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस भव्य आयोजन में प्रस्तुत करता के रूप में राइनो इंडस्ट्रीज, ईको एसेसरीज एवं जैक इंडस्ट्रीज ने अपना विशेष सहयोग दिया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव सूरी ने सहभागिता की। उन्होंने राजकीय चरम संस्थान को फुटवियर जगत में मुख्य आधार माना और कहा संस्थान के लोगों ने फुटवियर टेक्नोलॉजी के रूप में आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर राजीव भाटिया, एम. के. सिंह, आर. के. त्रिपाठी, आर. के. पोरवाल, एस. एन. त्रिपाठी, बी. के. सिंह, पी. के. तिवारी, राजीव गुप्ता, एस. के. चौधरी, संदीप दीक्षित आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *