ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों का भारत लौटने पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल-3) पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के प्रतिनिधि के तौर पर हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और खिलाड़ियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है और करोड़ों युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
गौरतलब है कि भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक (13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य) जीतकर विश्व पटल पर अपनी मजबूत खेल क्षमता का परिचय दिया।
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










