
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा ने मनाई खुशी
जगजीत सुलतानपुर व नरसिंह नारायन कादीपुर ग्राम्य विकास बैंक के डायरेक्टर निर्वाचित
सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
सुलतानपुर।नितिन नबीन के 12 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने एक- दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जश्न मनाया।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में शहर के सहकारी बैंक परिसर में 12 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में नितिन नबीन के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ एमपी सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने उनके चित्र के साथ खुशी मनाई।एक दुसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और भाजपा जिंदाबाद,नितिन नबीन जिंदाबाद के नारे लगाए।इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नितिन नबीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी।कहा उनके युवा व ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा हर चुनौती को पार करेंगी।युवा अध्यक्ष बनना जेन-जी के लिए बड़ा संदेश है।यह भी कहा कि केवल भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें कोई छोटा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देख सकता है।

भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने जानकारी दी कि उ.प्र.ग्राम्य विकास बैंक सुलतानपुर में डायरेक्टर/सभापति पद पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू व कादीपुर बैंक के डायरेक्टर/सभापति पद पर नरसिंह नारायन सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत भाजपाइयों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई दी।आपको बता दें सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह के सुलतानपुर जिले का चुनाव प्रभारी रहते दोनों जगह निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।आपको बता दें इसके पहले पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह बैंक के डायरेक्टर थे।इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ एमपी सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह,रामचन्द्र मिश्रा,पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडे,डॉ सीताशरण त्रिपाठी,डॉ आरए वर्मा,विधायक सीताराम वर्मा व राजेश गौतम, गन्ना समिति चेयरमैन गांधी सिंह, विजय मिश्रा, मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, डॉ प्रीति प्रकाश, शिवशंकर आदित्य, आलोक आर्या, विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह, चन्दन नारायन सिंह, काली सहाय पाठक, सुनील वर्मा,सुमन राव कोरी, रमेश शर्मा, रीना जायसवाल,अरूण सिंह,विनोद पांडेय, अफजल अंसारी,अनुज प्रताप सिंह,राहुल भान मिश्रा,संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

