रिपोर्ट रोहित टंडन समाचार 18 न्यूज़
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: माघ मेला 2026 में बसंत पंचमी स्नान को लेकर तैयारियों पर प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने बताया, “कल 23 जनवरी को बसंत पंचमी का पर्व है जो मुख्य स्नान पर्वो में से एक है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के यहां आने की संभावना है। इसके लिए कल रात 12 बजे से इंटर डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है… कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पूरे मेला क्षेत्र हमारे AI कैमरा और ड्रोन माध्यमों से कवर किया गया है… ATS, STF और ANTF की टीमें मौजूद हैं… त्रिवेणी में स्नान के मद्देनजर अलग-अलग घाटों पर जल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं… कल रात्रि 12 बजे से डायवर्जन योजना लागू हो गई है… सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालु पूरी सुरक्षा के तहत स्नान करें”
