
सुल्तानपुर से रोहित टंडन की रिपोर्ट
सुल्तानपुर :-
गोमती मित्र मण्डल द्वारा हर रविवार होने वाले साप्ताहिक श्रमदान को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को समर्पित करते हुये उनके सम्मान की अपील की गयी,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा की हमने महिला प्रकोष्ठ का गठन ही इसीलिए किया था की महिला सशक्तीकरण ही विकसित समाज की आधारशिला है।

मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने कहा की गोमती मित्रों ने हमेशा कहा है कि प्रकृति और समाज दोनों की रक्षा के लिए नारी शक्ति का साथ जरूरी है।आरती संयोजक डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने बताया की सायंकालीन आरती महिला मण्डल के संयोजन में पूर्व पालिका अध्यक्षा बबिता जायसवाल से करवाई जायेगी।

श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, प्रबंधक राजेन्द्र शर्मा,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,मुन्ना सोनी,राकेश कुमार मिश्र,राम किंवचल मौर्य,अजय प्रताप सिंह,राजेश पाठक,डॅा.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,रामू सोनी,आलोक कुमार तिवारी,जयनाथ प्रजापति,सत्यम सिंह,अभय मिश्रा,श्रेयांश प्रजापति,अरुण अग्रहरि आदि शामिल रहे।

