वेमोसम बारिश और अतवृष्टि सेअन्नदाता बेहाल, छाता क्षेत्र में फसलें बर्बाद।

जनपद मथुरा के छाता में बेमौसम हो रही पिछले दो दिन की बरसात में किसान की फसल बर्बाद हो गई हैं।पिछले कुछ दो दिनों से हो रही तेज अंधर अति वृष्टि बारिश किसानों के लिए आफत बनकर बरसी है। खेतों में पानी भर जाने के कारण मुख्य फसलें, विशेषकर गेहूं धान और सब्जियां पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। जमीन पर पड़ी हुई है
​किसानों का कहना है कि इस समय हो रही बारिश किस के लिए जहर बरस रही है , तेज गति से आई हुई आंधी तूफान बारिश के चलते फैसले जमीन पर बिक गई किसान बर्बाद हो गया, ऐसे में किस के सामने आर्थिक संकट आ जाएगा रोजी-रोटी के लाले पड़ जाएंगे बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर भी असर आएगा, बैंकों से लिए हुए कर्ज के कारण किसान कर्ज में डूब जाएगा, जब फसलें ही नहीं होगी तो पूरा देश के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। अब देख रहा होगा अन्नदाता इस चुनौती से कैसे सामना करता है। छाता क्षेत्र के सिंहाना, अलवाई, रनवारी, सांखी, उमराया , गोहारी , दौताना , नरी ,लाडपुर, सेमरी, सहित पूरे इलाकों में तैयार फसल खेतों में ही बिछ गई है। पीड़ित किसानों ने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द ही सर्वे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *