सुलतानपुर-

पूर्ति कार्यालय के औचक निरीक्षण व मॉनिटरिंग में कमी के चलते जनता बेहाल।
स्टॉक रहने पर बोतल/डिब्बे में पेट्रोल पर पाबंदी…..जरूरत के समय खुले आम बोतल/डिब्बे में दिया जा रहा पेट्रोल।
पेट्रोल पंपों पर बेकाबू भीड़।
किसानों के हित के लिए डिब्बे में डीजल देना उचित लेकिन पेट्रोल का स्टॉक करने वालों/डिब्बे में पेट्रोल देने वाले पंप पर कब चलेगा पूर्ति विभाग का हंटर।
हेमनापुर-वलीपुर स्थित ठाकुर राज नारायण किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। लंबी कतारों के बीच धक्का-मुक्की, “पहले मैं” की होड़ से हालात बिगड़े।
डिब्बों में पेट्रोल भराने की मची होड़
मौके से सामने आए वीडियो में लोग कैन/डिब्बा लेकर पेट्रोल भराते दिखे। इससे पंप पर अफरा-तफरी और बढ़ गई, नियमों को लेकर सवाल खड़े।
पंप मालिक का गैर-जिम्मेदाराना बयान
पेट्रोल पंप मालिक ने कहा सड़क पर गाड़ियां खड़ी होने की वजह से डिब्बों में पेट्रोल दे रहे हैं। गाड़ियों के लिए कहा, “जब होगा तब देंगे।”
मौके पर प्रशासन नदारद
वलीपुर चौकी क्षेत्र में पड़ने के बावजूद मौके पर कोई प्रशासनिक व्यवस्था नजर नहीं आई। अधिक भीड़ के चलते घटना की संभावनाएं।
लगातार बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के बीच स्थानीय लोगों ने *प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
शहर स्तिथ पेट्रोल पंपों का यही हाल लगी वाहनों की लंबी लंबी कतारें।
पूर्व में पूर्ति विभाग ने पत्र जारी कर बताया था भरपूर मात्रा में पेट्रोल डीजल का स्टॉक नही है कोई कमी।
यही हाल रहा तो कैसे होगी निर्बधित पूर्ति।
