अपर आयुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

हिमांशु गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ प्रयागराज
अपर आयुक्त श्रीमती रत्नप्रिया की अध्यक्षता में सोमवार को गांधी सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। सड़क दुर्घटना के आंकड़ों में मंडल में कमी आई है, परंतु जनपद कौशांबी में दुर्घटना में वृद्धि होने पर अपर आयुक्त ने रोड इंजीनियरिंग सुधारात्मक कार्य एवं प्रवर्तन कार्यवाही पर विशेष ज़ोर देने का निर्देश दिया। उन्होंने तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में बनी ग्रामीण सड़क सुरक्षा समिति के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए है। अपर आयुक्त ने हाईवे पर अनावश्यक रूप से बने कट को बंद करने हेतु पीडब्लूडी एनएचएआई को निर्देशित किया। उन्होंने जेडएफएफ कार्यक्रम को फ़तेहपुर व प्रयागराज में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। सड़क सुरक्षा मित्र एवं राहवीर योजना के प्रचार प्रसार का निर्देश दिया है। प्रयागराज, फ़तेहपुर में सड़क सुरक्षा उपायों एवं प्रवर्तन कार्रवाई के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयी है। अपर आयुक्त ने निरंतर प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में और कमी लाए जाने के निर्देश दिए है।

अपर आयुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर मिलने वाली ग्रामीण सड़कों वाले स्थलों पर झाड़ियों को साफ कराये जाने तथा ग्रामीण सड़कों के हाईवे पर मिलने वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर एवं साइनेज लगाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने राजमार्गों पर लाइट की समुचित व्यवस्था के लिए नगर निगम वाले क्षेत्रों में नगर निगम के द्वारा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट लगवाये जाने के निर्देश दिए है।

अपर आयुक्त ने हेलमेट न लगाने वाले, सीट बेल्ट न लगाने वाले, यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो, तेज रफ्तार से चलाने वाले वाहनों, गलत दिशा में चलने वाले वाहनों, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले, नशे के हालत में वाहन चलाने वाले वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी हिमेश तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजीव कुमार गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार एआरटीओ प्रवर्तन आनंद प्रतापराव एआरटीओ प्रवर्तन फ़तेहपुर प्रतीक मिश्रा यात्री कर अधिकारी रामसागर पुलिस विभाग के अधिकारी, एनएचएआई के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों के रूप में श्री रघुनाथ द्विवेदी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *