गनपत सहाय महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

समाचार 18 न्यूज़ के लिए रोहित टंडन की खास रिपोर्ट
दिनांक 21 जून 2026 को महाविद्यालय के पयागीपुर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.ओम प्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’ की गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्य अतिथि ने योग को अपने जीवन शैली में नियमित रूप शामिल करने की सलाह दी और कहा कि प्रतिदिन नियमित रूप योग करने से हम सभी न केवल शारीरिक अपितु मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह”राणा”ने कहा कि वर्तमान समय में सभी को अपने व्यस्त समय से कुछ समय निकालकर योग करना चाहिए क्योंकि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए और ऊर्जावान बने रहने के लिए योग करते रहना चाहिए।कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.रवींद्र कुमार शुक्ला जी उपस्थिति रहे जिन्होने सभी को योगाभ्यास कराया एवं योग करने से हमें क्या क्या लाभ होगा उसके विषय में विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम संयोजक वाणिज्य विभाग के डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया है।इस अवसर पर प्रो.जयशनाथ मिश्र,प्रो. राजीव श्रीवास्तव,प्रो.मनोज मिश्र, डॉ.मो.शकील खान,डॉ.गणेश मिश्र,डॉ.देवेन्द्र नाथ मिश्र,डॉ.अजय कुमार मिश्र, डॉ.विनोद उपाध्याय,डॉ.अरविंद द्विवेदी, डॉ.विक्रमादित्य,डॉ.पवन पाण्डेय,डॉ.संतोष निगम,किशोर भटनागर, राजकुमार पाण्डेय,आशुतोष श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण शुक्ला,लल्लन चौधरी, हरिराम,डॉ.कुँवर दिनकर प्रताप सिंह, नंदलाल विश्वकर्मा,अंशु श्रीवास्तव, अरुण मिश्र,भूपेंद्र श्रीवास्तव,श्याम तिवारी,श्यामाचरण एवं बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।अंत में सूक्ष्म जलपान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *