राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
महाराणा प्रताप शूटिंग अकादमी मॉडल टाउन बरेली में जनपद स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन केपीआरसी कला केंद्र कन्या इंटर कॉलेज बरेली एवं के डी ईं एम इंटर कॉलेज की ओर से किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया जिसमें 14 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे आयोजक महोदय ने अवगत कराया जो प्रतिभागी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में विजय रहेंगे वे आगामी 5 अगस्त 2025 को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ हरीश कुमार स्वामी श्रीमती दीपा शर्मा श्री राजेंद्र गंगवार श्री अजीत सक्सेना पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी अस्थाना मंडलीय क्रीड़ा सचिव श्री नईम अहमद आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *