राष्ट्रीय सिख संगत के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व एडवोकेट जनरल गुरचरण सिंह गिल का अभिनव प्रयास 🙏
चंडीगढ़ से जत्थेबंदी के वीर मंजीत सिंह मोहाली का फोन आया कि आपने चंडीगढ़ आना है सिख संघर्ष के चुनिंदा संघर्षशील वीरों की एक जरूरी मीटिंग रखी गई है जिसमें भाजपा आगू गुरचरण सिंह गिल विशेष तौर पर पहुंच रहे है। यह नाम मेरे लिए हैरानीजनक था। फिर पूछा और कौन कौन आ रहे है तो उन्होंने बताया कि कौमी इंसाफ़ मोर्चे के आगू और जत्थेदार जगतार सिंह हवारा के धर्मपिता बापू गुरचरण सिंह जी, सिख संघर्षों के योद्धा और पुरोधा डाक्टर भगवान सिंह जी, हरियाणा कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा, गुरदीप सिंह बठिंडा, इकबाल सिंह तुंग, तेजिंदर सिंह, अमरिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह (सभी हाई जैकर ), शहीद भाई कमलजीत सिंह संधू के भाई उपमजीत सिंह संधू, परमपाल सिंह सभरावां सहित तकरीबन 25-30 लोग बुलाए है।

दिल्ली सिख जत्थेबंदियों की मीटिंग के बाद चंडीगढ़ पहुंचा उपरोक्त सभी व्यक्तियों के अलावा कुछ अन्य जुझारू वीर भी मीटिंग में थे। मीटिंग में पहली बार महसूस हुआ कि भाजपा ने पहले हवा में तीर खूब मार लिए। पंजाब के नामी गिरामी लोगों को भाजपा में शामिल कर लिये माहौल बनाने के लिए। पर नतीजा ढाक के तीन पात निकला। आवाम की नाराजगी जस के तस रही। आज की मीटिंग में यह एहसास हुआ कि आज के बदले हालातों में भाजपा जमीनी स्तर पर सिख समस्याओं पर पंजाब के मुद्दों को समझना चाहती है। कि जड़ कहां है। तो उन्होंने जमीनी स्तर पर संघर्ष कर रही जत्थेबंदियों से वार्ता शुरू की। गुरचरण सिंह गिल बहुत सुलझे हुए इंसान है। और उनसे वार्ता के दौरान सिख जत्थेबंदियों ने खुलकर बंदी सिंहों से लेकर, धार्मिक आजादी, गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी, मंगू मठ, चंडीगढ़, गुरद्वारा करतार पुर साहिब का लांघा, सिख कौम की विलक्षण हस्ती सहित हर मुद्दे पर खुलकर वार्ता हुई।
सिख का स्वभाव है कि वह बागी या बादशाह की तर्ज पर चलता है। जंग से वार्ता तक बड़े खुले मन से अपनी बात रखता है। और आज खुशी हुई कि भाजपा ने सही रास्ता अख्तियार किया है। उन्हें सिर्फ हम तक सीमित न रहकर उन सभी लोगों से वार्ता करनी चाहिए। जो लोग कौम की पंजाब की लड़ाई लड़ रहे है उन सभी लोगों से जत्थेबंदियों से सिख संगठनों से वार्ता करनी चाहिए। ताकि पंजाब के दर्दों का स्दीवी हल निकले। रवनीत बिट्टू जैसे लोग भाजपा में शामिल करने से भाजपा और सिक्खों में कड़वाहट बढ़ी है कम नहीं हुई। सकारात्मक सोच ही देश और कौम का भला कर सकती है।
आज की वार्ता में यह अच्छा लगा कि सरदार गुरचरण सिंह गिल ने सिख जत्थेबंदियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही हाई कमान से बात कर बंदी सिक्खों की रिहाई व करतारपुर साहिब का लांघा यह दो मुद्दे जल्द सुलझा लिए जाएंगे और बाकी मुद्दों के लिए वार्ता जारी रहेगी —- तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा श्री गंगा नगर राजस्थान
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










