रोहतक के 8×8 के कमरे से केंद्रीय कार्यालय के कमरा नंबर 209 तक का सफर संगठन के प्रति समर्पण, परिश्रम और संकल्प की मिसाल
संगठन की साधना से राष्ट्रीय जिम्मेदारी तक पहुंचे संजय भाटिया, केंद्रीय कार्यालय में संभाला पदभार
हरियाणा की धरती से भाजपा के राष्ट्रीय संगठन तक संजय भाटिया का सफर, आज संभाला राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व
नई दिल्ली/चंडीगढ़/पानीपत 01सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री के दायित्व का विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल जी एवं भाजपा केंद्रीय कार्यालय के सह प्रभारी महेंद्र पांडेय जी की गरिमामयी उपस्थिति में भगवान श्रीराम एवं मां शक्ति का विधिवत पूजन किया गया और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर संजय भाटिया ने नई जिम्मेदारी संभाली।

संजय भाटिया का यह सफर केवल एक राजनीतिक पद तक पहुंचने की कहानी नहीं, बल्कि संगठन के प्रति निरंतर समर्पण, सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुई यात्रा और वर्षों की मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी हासिल करने की प्रेरणादायी गाथा है। रोहतक कार्यालय के छोटे से 8×8 के कमरे से लेकर भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के कमरा नंबर 209 तक का उनका सफर इस बात का प्रतीक है कि संगठनात्मक जीवन में पद से अधिक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता की निष्ठा, परिश्रम और जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता होती है।
हरियाणा की राजनीतिक एवं संगठनात्मक धरती से अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए संजय भाटिया ने पार्टी संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद, संगठन को मजबूत करने की भूमिका और पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें धीरे-धीरे राष्ट्रीय राजनीति के महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंचाया। वर्तमान में राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ अब उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में संगठन की व्यापक जिम्मेदारी मिली है।

पदभार ग्रहण करने से पहले भगवान श्रीराम एवं मां शक्ति का पूजन करना संजय भाटिया की आस्था और संस्कारों से जुड़े उस मानवीय पक्ष को भी सामने लाता है, जिसमें किसी भी नई जिम्मेदारी की शुरुआत ईश्वर के प्रति श्रद्धा और आशीर्वाद के साथ करने की भावना निहित है। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यालय में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
भाटिया ने नई जिम्मेदारी के साथ शुरू की नई राजनीतिक पारी
संजय भाटिया के लिए राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व एक नई जिम्मेदारी के साथ-साथ संगठनात्मक अनुभव को व्यापक स्तर पर उपयोग करने का अवसर भी है। हरियाणा में संगठन के जमीनी अनुभव से लेकर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी तक की उनकी यात्रा पार्टी के सामान्य कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा का विषय बनी है। संजय भाटिया का यह सफर यह संदेश देता है कि संगठन में शुरुआत भले ही साधारण परिस्थितियों से हो, लेकिन यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, कार्य के प्रति निष्ठा हो और संगठन के प्रति समर्पण निरंतर बना रहे तो एक सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंच सकता है।
Prominent Journalist Amritpal Singh
Significant Contributions to Journalism & Media
As a senior journalist and Director of Chardikala Time TV, he has played a vital role in strengthening Punjabi media at a global level.










