राज्य मंत्री नटवर गोयल का आज सुलतानपुर आगमन

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड / चीफ़
उत्तर प्रदेश सरकार में लघु उद्योग कल्याण निगम के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) श्री नटवर गोयल जी का कल दिनांक 09 जुलाई 2025 को जनपद सुलतानपुर में आगमन निर्धारित है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री गोयल का भव्य स्वागत असरोगा टोल प्लाज़ा पर प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री सुशील त्रिपाठी करेंगे तथा वरिष्ठ भाजपा नेता व व्यापारी नेता श्री रविन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण एवं जनपद के प्रमुख व्यापारीगण उपस्थित रहेंगे।

इसके उपरांत माननीय मंत्री श्री गोयल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत श्री गोयल का आगमन 400 केवी सर्किट हाउस में होगा, जहां वे जनपद के व्यापारियों व उद्यमियों से सीधी संवाद-वार्ता करेंगे एवं उनकी समस्याएं जानकर निराकरण हेतु दिशा-निर्देश देंगे।

फिर श्री गोयल गंदा नाला रोड स्थित युवा व्यापारी शुभम बरनवाल के आवास पर युवा उद्यमियों से भेंट करेंगे, तत्पश्चात गल्ला मंडी स्थित वरिष्ठ व्यापारी श्री संतोष अग्रवाल के निवास पर वैश्य समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यापारियों से मुलाकात करेंगे।

माननीय मंत्री के सभी कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुशील त्रिपाठी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं व्यापारी श्री रविन्द्र त्रिपाठी की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी।

यह दौरा न केवल व्यापारी समुदाय को प्रदेश सरकार की योजनाओं से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा, अपितु जनपद में व्यापार एवं लघु उद्योग क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *