छाता मथुरा।
खेत की मेड काटने को लेकर कोतवाली छाता क्षेत्र गांव लाडपुर मे 9 जुलाई को हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या व अन्य चार लोगों को घायल करने वाले दो नामजद अभियुक्त गणों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ,जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा एक खोखा कारतूस 315 बोर , व एक डंडा बांस भी बरामद किया है।
कोतवाली क्षेत्र गांव लाडपुर में 9 जुलाई सुबह करीब 10:00 बजे खेत की मेड काटने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष विवाद हो गया, विवाद में पदम सिंह पुत्र इंदो निवासी लाडपुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई व अन्य लोगों को घायल कर दिया ,हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनके विरुद्ध थाना छाता पर अभियोग पंजीकृत किया गया, आज छाता पुलिस के द्वारा हत्या करने वाले दो अभियुक्त गणों को पुलिस ने छाता बरसाना रोड भदावल नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गण सोरन उर्फ सेरन व प्रेम सिंह पुत्रगण मानसिंह निवासीगण लाडपुर ,थाना छाता, जनपद मथुरा के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह, दरोगा हरेंद्र सिंह, दरोगा सुरेंद्र पाल सिंह ,दरोगा पुनीत सिरोही, हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह ,कांस्टेबल सोहित, रोहित मानवेंद्र, निखिल प्रताप मौजूद रहे।
