दीपक शर्मा समाचार 18 न्यूज़ जिला संवाददाता
बरेली : इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस द्वारा शुक्रवार को सूरजभान गर्ल्स इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर क्लब की सदस्यों ने अपनी माताओं की स्मृति व सम्मान में वृक्षारोपण कर उन्हें एक भावनात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्लब अध्यक्ष डॉ0 मधु गुप्ता ने कहा कि यह पहल न सिर्फ पर्यावरण की रक्षा की दिशा में एक कदम है, बल्कि मातृस्नेह को प्रकृति से जोड़ने का एक सुंदर माध्यम भी है। इस अवसर पर आम, अशोक, नीम, और गुड़हल जैसे विभिन्न औषधीय व छायादार पौधे लगाए गए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिमा तिवारी एवं अमित खंडेलवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे भी अपने जीवन में पेड़ों को महत्व देना सीखेंगी। कार्यक्रम में क्लब की सचिव वैशाली अग्रवाल, एडिटर सुनीता गुप्ता, ई एडमिन सुरभि पाठक, कमलेश वैश्य, अन्जू वैश्य,ज्योति, डाॅ0 ममता,अफ्जा, अनीता,रीना ललिता व अन्य सदस्यों के साथ-साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं व छात्राएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

