दिल दहला देने वाली घटना, मासूम की हत्या, नाकाम पुलिस, बेख़ौफ़ हत्यारे पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

बलिया…..जनपद के थाना सहतवार, गांव सिंगही निवासी चंदन प्रजापति का पुत्र अभिषेक प्रजापति की निर्मम हत्या की घटना सुनकर दिल दहल जाता है, कैसे एक मासूम की जान इतनी बेरहमी से ले ली गई। (नौ साल) का अभिषेक प्रजापति, जिसके सामने पूरी ज़िंदगी पड़ी थी, आज हमारे बीच नहीं है।
अभिषेक प्रजापति 25 जनवरी को लापता हुआ था, उसका शव 31जनवरी को यमुना किनारे 64 घाट पर मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह ज्ञात हुआ कि अभिषेक की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी किंतु प्रशासन द्वारा अभी तक अपराधी को पकड़ नहीं जा सका। उक्त घटना के संबंध में पीड़ित परिवार से ज्ञात हुआ कि शासन और प्रशासन द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उत्तर प्रदेश में आए दिन प्रजापति समाज के साथ उत्पीड़न और हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। इस सम्बन्ध में एसपी बलिया से बात हुई उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि इस घटना के संबंध में भागीदारी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन और प्रशासन द्वारा उचित न्याय नहीं मिला तो हजारों नौजवान सड़कों पर उतर कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *