गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत परम पूज्य महंत अवेद्यनाथ महाराज की 11वीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ 12 से 18 सितंबर तक विविध कार्यक्रम करेगा: भिखारी प्रजापति

 

गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत परम पूज्य महंत अवेद्यनाथ महाराज की 11वीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ 12 सितंबर से 18 सितंबर तक विविध कार्यक्रम करेगा। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने एक प्रेस वक्तव्य में बताया है कि, 12 सितंबर को ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत परम पूज्य अवेद्यनाथ महाराज को श्रद्धांजलि दी जाएगी । 13 सितंबर ओम नमः शिवाय का जाप, 14 सितंबर गो सेवा, 15 सितंबर असहायों की मदद, 16 सितंबर धार्मिक स्थानों की साफ सफाई, 17 सितंबर संत सम्मान तथा 18 सितंबर को 11 दीप जलाकर ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत परम पूज्य महंत अवेद्यनाथ महाराज को कैलाश लोक विदा किया जाएगा। ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत परम पूज्य महंत अवेद्यनाथ महाराज जी कहा करते थे कि, छुआछूत हिंदू समाज की कोढ़ है जितना जल्दी हो सके इसे समाप्त किया जाए। गोरक्षपीठ सामाजिक समरसता की प्रख्यात पीठ है । यहां जाति-पाति, ऊंच- नीच, छुआ- छूत,अगड़ा-पिछड़ा, दीन- दलित जैसे शब्दों का कोई स्थान नहीं है। गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के आशीर्वाद से गोरक्षपीठ के इसी संदेश को लेकर सभी जिला इकाइयां सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण विषय पर संगोष्ठी आयोजित करेंगी। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बृहद हिंदू समाज को एकजुट करना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *