रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुल्तानपुर, आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती बाबा जन वारी नाथ धाम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले मनाया गया जिसमें आम जनमानस सम्मिलित होकर गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा पर पुष्पर्जन कर उन्हें याद किया। मुख्य वक्त के रूप में भारतीय जनता पार्टी एवं व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी उपस्थिति रहे। श्री त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि
गोस्वामी तुलसीदास जी का हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने रामचरितमानस जैसे कालजयी ग्रंथ की रचना की, जिससे भारतीय संस्कृति और साहित्य में उनका स्थान अमर हो गया है। उन्होंने राम के आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाया और लोगों को भक्ति तथा धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि
तुलसीदास जी की सबसे महत्वपूर्ण देन रामचरितमानस है, जो अवधी भाषा में लिखी गई रामायण का एक रूपांतरण है। यह ग्रंथ न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि इसमें सामाजिक, नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का भी सुंदर चित्रण है।
आगे श्री त्रिपाठी ने कहा कि
तुलसीदास जी ने भक्ति आंदोलन को नई दिशा दी, विशेष रूप से रामभक्ति को। उन्होंने ‘राम’ नाम के जाप को जन-जन तक पहुंचाया और लोगों को भगवान राम के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगे कहा कि
तुलसीदास जी की रचनाएँ, विशेष रूप से रामचरितमानस, आज भी भारत के हर घर में पढ़ी जाती हैं। उनके दोहे और चौपाइयाँ लोगों के जीवन का अभिन्न अंग बन गई हैं, जो उन्हे भक्ति व धर्म की शिक्षा देती हैं।
तुलसीदास जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिए। उन्होंने नारी के महत्व, सत्य और धर्म के पालन, तथा लोक कल्याण की भावना को बढ़ावा दिया।
मुख्य वक्ता ने कहा कि
तुलसीदास जी को कलयुग में भगवान राम की महिमा का प्रचार करने वाला माना जाता है। उन्होंने रामचरितमानस की रचना करके लोगों को राम के आदर्शों से परिचित कराया और उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि कुल मिलाकर गोस्वामी तुलसीदास जी का हिन्दू धर्म और भारतीय संस्कृति में योगदान अतुलनीय है। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से न केवल धार्मिक और साहित्यिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि लोगों को भक्ति तथा धर्म के मार्ग पर चलने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान बालाजी से पधारे नर्वदेश्वर भारती जी नागा बाबा ने किया। इस अवसर पर आप कथा व्यास आचार्य विजयकांत श्रीमुख शांडिल्य जी कथा ,श्री कृष्णकांत श्रीमुख शांडिल्य जी, इंदौर से पधारे बाबा गंगापुरी महाराज , चित्र कूट धाम से पधारे आचार्य बाल योगी जी, विजय पुरी जी महाराज राजपुरी जी महाराज जी को मुख्य वक्ता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी जी द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रामचरितमानस महा ग्रंथ तथा जय श्री राम का फटका पहनकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ धर्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री धीरज उपाध्याय तथा बाबा जनवरी नाथ संस्थान के विवेक बरनवाल तथा बाबा जनवरी नाथ धाम के महंत श्री राम सिंगर गिरी जी महाराज को भी अंगवस्त्र तथा रामचरितमानस महा ग्रंथ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक जर्मनी नाथ धाम व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय यादव महामंत्री देवेंद्र कुमार माली उपाध्यक्ष राजू माली अरुण कुमार रविशंकर माली विजय सोनी अमित माली संजय माली अनुराग माली अंकित यादव सचिन यादव अंकित माली आज लोग उपस्थित रहे।
