
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के समय अनुपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने एवं उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने का दिए निर्देश
प्रयागराज जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने गुरूवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री संजय पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र, अपर नगर मजिस्टेªट प्रथम श्री अविनाश यादव, अपर नगर मजिस्टेªट द्वितीय श्री प्रेम नारायण प्रजापति के साथ टीम बनाकर स्वरूपरानी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध हो रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों के अपने निर्धारित स्थान पर अनुपस्थित पाये जाने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया और प्रिंसिपल एवं सम्बंधित विभागाध्यक्षों को चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के समय अनुपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने एवं उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों के विरूद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जायेगी।

