23 फीट 9 इंच कूदकर मुसाफिरखाना के मोहम्मद आसिफ बने विजेता

 

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के असरोगा गांव में लंबी कूद (अखाड़ा) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रोमांचक मुकाबले में मुसाफिरखाना के मोहम्मद आसिफ ने 23 फीट 9 इंच की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में बहमरपुर के अमन ने दूसरा स्थान और गौतम ने तीसरा स्थान हासिल किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम शंकर यादव मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।आयोजन के दौरान क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे जिनमें अभिषेक यादव, मोहम्मद कैफ, मो. सलमान, समीर, निक्के, प्रदीप कुमार, सैफ़ अहमद, रियाज़ अहमद समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *