रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड चीफ़
अमहट मंडी निरीक्षकों की गई शिकायत की पुष्टि के लिए उप मंडी निदेशक अयोध्या से मिलेंगे व्यापारी
भारतीय फल सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद शमीम उर्फ लईया की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी पहुंच कर व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा किया। व्यापारियों ने प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी से बताया कि अमहट मंडी में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे हल्की बरसात में ही पूरी मंडी जलमग्न हो जाती है शौचालय का टैंक से निकलकर मल मूत्र बाहर प्लेटफार्म नंबर पांच के पास जमा होता है और बरसात होने पर पूरी गंदगी ब हकर व्यापारियों के दुकानों के सामने आ जाती है जिससे व्यापारियों को बदबू भरे वातावरण में रहना पड़ता है व्यापारियों के बैठने तथा उनके पेय जल की कोई व्यवस्था मंडी में नहीं है जिससे मंडी में व्यापार करने में बहुत कठिनाई होती है। व्यापारियों ने यह भी बताया कि यहां के मंडी निरीक्षकों की तैनाती बहुत दिनों से एक ही स्थान पर होने के नाते यह लोग मनमानी ढंग से काम करते हैं व्यापारियों से अवैध वसूली का प्रयास करते हैं रुपया न मिलने पर व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं। प्रदेश महामंत्री ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि माननीय मुख्यमंत्री जी का जीरो टॉलरेंस कराना प्राथमिकता है ऐसे में इन अधिकारियों की पहले भी शिकायत की गई थी आगे भी की जाएगी अभी इन अधिकारियों की जांच चल रही है शीघ्र जांच अधिकारी उप मंडी निदेशक अयोध्या मंडल अयोध्या से मिलकर सबूत व साक्ष्य दिए जाएंगे और व्यापारियों की सुविधा के लिए श्रीमान जिला अधिकारी महोदय से मिलकर उनके सामने व्यापारियों की समस्याओं को रखा जाएगा निश्चित ही व्यापारियों की समस्याओं का निदान होगा। इस बैठक में मोहम्मद नदीम मोहम्मद मेराज जगराम सोनकर मुकेश अब्दुल्लाह शेख मोनू सहित कई लोग मौजूद रहे।
