जनपद मथुरा के छाता कोतवाली गांव नौगांव से एक विधवा महिला को उसके ही सगे संबंधी परिजनों द्वारा
अत्याचार व परेशान करने का मामला प्रकाश में आया है। विधवा पीड़ित ने गुरुवार को उप जिला अधिकारी छाता से न्याय की गुहार लगाई है, परेशान पीड़ित विधवा महिला उसके साथ आई अन्य महिला उसकी दौरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक
विधवा औरत का दर्द कोई नहीं समझ सकता। गीता देवी ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है, उसके एक इकलौती संतान पुत्री है, उसकी शादी हो चुकी है ,अब संपत्ति खातिर उसके सगे परिजन जमीन व मकान पर कब्जा कर मारपीट कर रह हैं, कहते हैं तुझे मार देंगे,जब मैं इसकी शिकायत के लिए जाती हूं तो कहते हैं कि तेरी कहीं कोई सुनवाई नहीं होगी हम ताकतवर हैं। वही उसकी मदद के लिए उसकी देवरानी साथ में तैयार हुई और अधिकारियों से मामले को अवगत कराया , देवरानी ने बताया कि दबंग को इस मामले का पता चलते ही की देवरानी उसका साथ दे रही है, मेरे एक छोटे बच्चों को वह मुझे भी जान से खत्म करने की धमकी देते हैं, मेरा घर का गेट इन लोगों ने तोड़ दिया है , दबंग लोग दबंगई से काम कर रहे हैं। हम दोनों की जमीन को छीन रहे हैं, कहते हैं कि यह तो विधवा है और तेरा पति नशेबाज है तो फिर ऐसे में मारा कोई कुछ नहीं कर सकता है अब देखना होगा कि कौन इस विधवा महिला का दर्द समझ कर तरस करता है।
नौगांव में विधवा औरत पर अत्याचार परिजन कर रहे परेशान अधिकारियों से लगाई गुहार।
