गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में गौ रक्षक बड़े ही उत्साह उमंग के साथ नजर आए।
जनपद मथुरा कस्बा छाता में गौ रक्षक दल टीम फरसा वाले बाबा चंद्रशेखर के सानिध्य में थाने के पास में बनी हुई गौशाला में गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौ माता पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी गौ सेवकों ने भाग लिया ,वहीं समाजसेवी , जनप्रतिनिधि अन्य सामाजिक सेवा में लगे हुए संगठन भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।सभी का राधा कृष्ण की तस्वीर फूल माला व दुपट्टा उड़ा कर दिव्य भव्य स्वागत किया, कार्यक्रम की शुरुआत बाबा जी फरसा वाले के द्वारा सबसे पहले गौ माता व काली पूजन के साथ की गई ।इस दौरान दिव्य व भव्य सुंदर शोभायात्रा गौशाला से शुरू होते हुए कस्बा के विभिन्न स्थानों से होते हुए निकल गई ।इस दौरान बड़ी संख्या में गौ रक्षक दल टीम फरसा वाले बाबा व गौ रक्षक दल टीम कमल ठाकुर के के गौ सेवक मौजूद रहे ।टीम फरसा वाले बाबा ने बताया कि हिंदुओं की आपसी फूट के कारण गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा अभी नहीं मिल पाया जो सभी के लिए बड़ा दुख है परंतु हमारी गौ माता हमको इतनी शक्ति देती है ,कि हमारे सभी गौरक्षक दल के साथी निस्वार्थ भाव से दिन-रात आंधी तूफान में गौ माता की पूजा में सेवा में लगे रहते हैं, उसे सबके लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद। मंच का संचालन सतीश चंद्र ने किया।
