गोवा के एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग क्लब में मौजूद 25 लोगों की मौत कई अन्य जख्मी मरने वालों में तीन व्यक्ति झारखंड से भी

रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें झारखंड के तीन युवक शामिल हैं। यह हादसा किचन में गैस सिलेंडर फटने से हुआ। मृतकों में रांची और खूंटी जिले के प्रदीप महतो, विनोद महतो और मोहित मुंडा शामिल हैं, जो रोजी-रोटी के लिए गोवा गए थे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जांच के आदेश दिए हैं।

गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में शनिवार देर रात भयानक आग लगने से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा किचन में गैस सिलेंडर फटने से हुआ, जिसके बाद धुआं इतनी तेजी से फैला कि लोग बाहर नहीं निकल पाए। मरने वालों में 4 पर्यटक और 14 कर्मचारी शामिल हैं, बाकी शवों की शिनाख्त चल रही है। 6 लोग घायल हैं, उनकी हालत स्थिर है।
मृतकों में झारखंड के तीन युवक भी हैं। रांची जिले के फतेहपुर गांव के सगे भाई प्रदीप महतो (24) और विनोद महतो (22) तथा खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव के मोहित मुंडा (22) रोजी-रोटी के लिए गोवा गए थे और इसी क्लब में काम करते थे।
रांची जिले के फतेहपुर गांव के सगे भाई प्रदीप महतो और विनोद महतो इसी क्लब में काम करते थे। तीनों रसोई या सर्विस स्टाफ में थे। आग लगने के समय क्लब में करीब 100 लोग मौजूद थे। ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुई हैं।
क्लब मालिक सौरभ लूथरा और मैनेजर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज हो गया है। स्थानीय पंचायत का कहना है कि फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं हुआ था और संकरे रास्ते की वजह से दमकल को पहुंचने में देरी हुई। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और सभी क्लबों का सेफ्टी ऑडिट कराने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *