चौटाला घोड़ा दौड़ में अनवर सभासद के घोड़े का जलवा

रिपोर्ट सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

सिंधी प्रतियोगिता में भैया जमीदार रहा प्रथम

बल्दीराय (बघौना), सुल्तानपुर।
बल्दीराय तहसील क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में घोड़ों की रफ्तार देखने लायक रही। जिले व आस-पास के क्षेत्रों से आए कुल 22 घोड़ों ने अलग-अलग श्रेणियों में अपना कौशल दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद तथा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अप्सार अहमद ने संयुक्त रूप से किया।

चौटाला घोड़ा दौड़ में इस बार अनवर सभासद, लखनऊ का घोड़ा सबसे तेज साबित हुआ और प्रथम स्थान पर रहा। शानदार मुकाबले में द्वितीय स्थान कैफ अदनान, प्रधान मंगरौरा, जगदीशपुर के घोड़े ने हासिल किया।

सिंधी घोड़ा दौड़ में भैया जमीदार, प्रयागराज के घोड़े ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर फिर एक बार अनवर सभासद, लखनऊ का घोड़ा रहा, जबकि
तीसरा स्थान लकी सिंह, सुल्तानपुर ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का आयोजन अलीरजा मऊ द्वारा किया गया और संचालन की ज़िम्मेदारी जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव ने निभाई। रेस के दौरान सुरक्षा, व्यवस्था और अनुशासन का व्यापक प्रबंध किया गया, जिससे कार्यक्रम सुचारु रूप से पूरे दिन चलता रहा।

घुड़दौड़ मैदान पर उत्साह का माहौल देखते ही बन रहा था। स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए घोड़ा प्रेमियों की भी बड़ी संख्या मौजूद रही। कार्यक्रम में राज नारायण यादव, वस्सन खान लहुती, प्रदीप यादव, आफताब अहमद, शोएब खान, इरफान, जमुना यादव, राजू, बबलू, ताज, शिवलाल, गंगाराम फौजी, संदीप, प्रधान अजय, शहंशाह, अंगनु सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल समापन के बाद विजेता घोड़ों के मालिकों को सम्मानित किया गया। मैदान पर हुई भिड़ंत ने साबित किया कि घुड़दौड़ की परंपरा आज भी उतने ही जोश और सम्मान के साथ जीवित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *