पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सीसीटीवी दुरुपयोग कांड: टोल प्लाजा के 3 कर्मचारी गिरफ्तार

सुल्तानपुर ब्रेकिंग

रिपोर्ट – सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के दुरुपयोग से जुड़े सनसनीखेज मामले में बुधवार को पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए हलियापुर टोल प्लाजा के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।थानाध्यक्ष तरुण पटेल की अगुवाई में टीम ने छापेमारी कर आशुतोष सरकार, अभिषेक तिवारी और प्रमोद कुमार पटेल को 5000 रुपये नकद सहित दबोच लिया। तीनों आरोपी टोल प्लाजा पर विभिन्न तकनीकी पदों पर कार्यरत थे।आरोप है कि आरोपी कर्मचारी सीसीटीवी का नाजायज इस्तेमाल कर आसपास की महिलाओं की गतिविधियों की निगरानी करते थे और कई वाहनों के चालक सहित कई लोगों की निजता भंग करते हुए वीडियो का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग व वसूली करते थे।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रफ्फन खाँ, हेड कांस्टेबल बृजेन्द्र पाल सिंह, कांस्टेबल शीलू राठौर और अनूप कुमार शामिल रहे।सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है।मामले के खुलासे के बाद एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *