छाता में हुई सड़क दुर्घटना में बोलेरो सवार हुए घायल।

जनपद मथुरा के छाता में देर शाम नेशनल हाईवे 19 पर छाता ब्लॉक के सामने मथुरा की तरफ से इस कोसी कला की तरफ जा रही बोलेरो संख्या RJ02UB4528 में पीछे से बस ने टक्कर मार दी जिससे बोलेरो में बैठी हुई सात सवारी घायल हो गई घायलों को राहगीरों की मदद से नजदीक अस्पताल भिजवाया गया। जिनमें से एक सवारी की हालत नाजुक बनी हुई है।
आपको बता दें शाम मथुरा की तरफ से बोलेरो कोसीकला के गांव सँचौली बारात की सवारियों को लेकर जा रही थी। बुलेरो ड्राइवर सबील ने बताया कि एक बस संख्या HR 73बी 8017 ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी ,जिससे बोलेरो हाईवे पर बनी हुई बीच वाली डिवाइडर पर चढ़ गई और पूरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, गाड़ी में बैठी हुई सवारियों में चीख पुकार मच गई , राहगीरों की मदद से सवारियों को नजदीक अस्पताल भिजवाया गया। और पुलिस को सूचना दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *