- रिपोर्ट – सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। स्वदेशी जागरण मंच सुल्तानपुर की कार्यकारी बैठक आज पर्यावरण पार्क में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन की प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लेकर आगामी कार्यक्रमों और स्वदेशी अभियान को नए आयाम देने पर विस्तृत विमर्श किया। बैठक का मुख्य फोकस स्वदेशी को बढ़ावा देना, नए उद्यमियों को मंच से जोड़ना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर सशक्त बनाना रहा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी खंडों में कार्यकर्ता युवाओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें स्व रोजगार से जुड़ी सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे, ताकि अधिक से अधिक युवा इन योजनाओं का लाभ लेकर स्वावलंबी बन सकें। मंच ने स्पष्ट कहा कि स्वदेशी स्वावलंबी भारत अभियान को हर स्तर पर तेज़ी से विस्तार देना प्राथमिकता होगी।

बैठक में आगामी 12 जनवरी को जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों में “स्वदेशी दौड़ रन फॉर स्वदेशी” आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम खंड स्तर तक आयोजित होगा, जिसमें कक्षा 10 से 12 तक के छात्र और कॉलेज के युवा शामिल किए जाएंगे। इसके लिए सभी स्कूलों से संपर्क स्थापित करने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित हिंदू सम्मेलनों में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए भी निर्देशित किया गया। मंच ने कहा कि व्यापक जनसंपर्क व सांस्कृतिक जागरण में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में स्वदेशी जागरण मंच की नव उद्यमी कार्यकर्ता नीलम त्रिपाठी द्वारा तैयार किए गए मेवा, अलसी-मेथी, गोंद-खजूर के पोषक लड्डू तथा स्वदेशी सामग्रियों से उत्पादित किया गया। इन स्वदेशी उत्पादों को जिला उद्योग कार्यालय की उपायुक्त नेहा सिंह को भेंट किया गया, जिसे सभी पदाधिकारियों ने सराहा।
इस कार्यक्रम में विचार विभाग प्रमुख डॉ. अशोक मिश्रा, विभाग संयोजक धर्मेंद्र द्विवेदी, विभाग सहसंयोजक राजीव तिवारी, जिला संरक्षक विजय प्रधान, जिला संयोजक आशीष तिवारी एडवोकेट, मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा, जिला युवा प्रमुख अमन त्रिपाठी, नवरंग सिंह, नीलम त्रिपाठी, शालिनी त्रिपाठी, रश्मि शुक्ला तथा जिला महिला प्रमुख सुधा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
