
3 जनवरी को तिकोनिया पार्क में मनाया जाएगा देश की प्रथम शिक्षिका का जन्मदिन
विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट स्थान बनाने वालों का होगा सम्मान
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
सुलतानपुर। आज दिनांक 13.12.2025 को मोस्ट कल्याण संस्थान द्वारा 03 जनवरी 2026 को तिकोनिया पार्क में आयोजित होने वाली माता सावित्री बाई फूले जयंती पर मोस्ट प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 की तैयारी के लिए मोस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक मीटिंग मोस्ट कल्याण संस्थान के प्रधान कार्यालय निषाद भवन, विनोवापुरी में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर बताया गया कि तिकोनिया पार्क में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में सात विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2025 में हाईस्कूल में 85 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लूसेन्ट सामान्य ज्ञान बुक और मोस्ट प्रतिभा सम्मान से नवाजा जाएगा, जिसके प्रभारी शिक्षक राम प्रकाश होंगे। इसके अलावा निःशुल्क मोस्ट पाठशालाओं के संचालकों को माता सावित्री बाई फूले प्रतिमा और शिक्षा रत्न सम्मान दिया जाएगा, जिसके प्रभारी गुरू प्रसाद निषाद होंगे। वहीं 2025 में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को मोस्ट जीवन रक्षक रत्न सम्मान दिया जाएगा, जिसके प्रभारी इं. मनोराम वर्मा होंगे। जबकि साहित्य, कला, विज्ञान, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को वीरांगना फूलन देवी फ्रेम्ड फोटो और मोस्ट सेवा रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा, जिसके प्रभारी बाबू रज्जन प्रसाद होंगे। साथ ही, मोस्ट के कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने वालों को एक-एक मोबाइल सेट और मोस्ट रत्न सम्मान दिया जायेगा, जिसके प्रभारी मोस्ट ब्लाक संयोजक कूरेभार राजबहादुर कोरी होंगे। सामाजिक संगठनों के जिलाध्यक्षों को बाबा साहब की फ्रेम्ड फोटो और डॉ. अम्बेडकर रत्न सम्मान दिया जाएगा, जिसके प्रभारी शिक्षक वीरेंद्र नाथ होंगे। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले साथियों को मोस्ट समाज सृजनकर्ता सम्मान दिया जाएगा, जिसके प्रभारी शिक्षक श्यामलाल “गुरूजी” होंगे l
इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक मोस्ट महिला विंग जिला प्रमुख नंदनी बौद्ध ने सभी लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग की अपील की।
मीटिंग में मोस्ट संरक्षक भारत राम, निदेशक श्यामलाल “गुरूजी”, मोस्ट प्रमुख ज़ीशान अहमद, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, प्रदेश कमेटी इं. मनोरमा वर्मा, जिला सचिव महिला विंग मंजू निषाद, सरोजा निषाद, जिला संयोजक राकेश निषाद, जिला प्रमुख गोविंद भगत, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र निषाद, मोस्ट प्रमुख दूबेपुर इंजाममुल हक, संयोजक जयसिंहपुर विवेक निषाद, संयोजक कूरेभार राज बहादुर कोरी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
