
रिपोर्ट – सुधा सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
इसौली (सुलतानपुर)।
इसौली क्षेत्र के रवानिया पूरब स्थित प्रगल्भय जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बबिता अखिलेश तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा काशी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य (कुड़वार) उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और अनुशासन, टीमवर्क व आत्मविश्वास बढ़ता है।

सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन की ओर से कृष्ण कुमार मिश्रा (मैनेजर), डॉ. वात्सल्य उपाध्याय, विद्यालय की सम्मानित प्रधानाचार्य किरन उपाध्याय सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की कवरेज में सहयोग के लिए पत्रकार बंधुओं मनोज कुमार तिवारी एवं शशिकांत दुबे का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
