मथुरा: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी गई जानकारी

हिमांशु कश्यप जिला ब्यूरो चीफ मथुरा

आज थाना गोविंद नगर, जनपद मथुरा की मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन जागृति फेज–5 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत महाराजा अग्रसेन कॉलेज, गौ घाट एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बालिकाओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़ व उत्पीड़न से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
उच्च अधिकारी गण के निर्देशन में अपराध निरीक्षक श्री रोशन लाल के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्री संतोष कुमार, महिला उप निरीक्षक सोनी यादव हेड कांस्टेबल उषा यादव, कांस्टेबल भानु कुमारी, कांस्टेबल रजनी, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार

टीम द्वारा यह भी बताया गया कि यदि कोई महिला या बालिका किसी भी प्रकार की परेशानी में है, तो वह बिना झिझक पुलिस से संपर्क कर सकती है। पुलिस उनकी सुरक्षा और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखेगी। इस दौरान आत्मरक्षा के सरल उपायों और सतर्कता संबंधी सुझाव भी साझा किए गए।
अंत में मिशन शक्ति टीम ने सभी से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज में भी महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएँ, ताकि एक सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *