सिंगर गोल्डी यादव और मॉडल शिवानी सिंह का लोकगीत ‘नजरवा ना लागे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

जन जन में लोकप्रिय भोजपुरी गायिका गोल्डी यादव और मॉडल शिवानी सिंह की हिट जोड़ी एक बार फिर नया धमाल मचाने आ गई है। जी हाँ! सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ और मॉडल शिवानी सिंह के शानदार अदायगी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘नजरवा ना लागे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। पति-पत्नी के बीच बेपनाह प्यार पर बनाया गया ये गाना बहुत ही मजेदार और कर्णप्रिय है। यह लोकगीत श्रोताओं मन मोह रहा है और दर्शकों दिल खुश कर रहा है। इस गाना के वीडियो में एक्ट्रेस शिवानी सिंह ने मनमोहक अदायगी और अपनी कातिल अदाओं सबको दीवाना बना रही हैं। वह मैरून रंग और पीले रंग की साड़ी पहने पानी में आग लगा रही है और लोगों पर कयामत ढा रही है।
इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस शिवानी सिंह का हसबैंड एक्टर अवनीश आर्या काले बालों को संवार कर ब्लैक शर्ट पहने कहीं जाने वाला है, इसी बीच आरती की थाली लिये हुए शिवानी सिंह आती है और अपने पति को नजर से बचाने के लिए अपनी आँखों के काजल का काला टीका लगाती है। वह नजाकत भरे अंदाज में पति से कहती हैं कि…
‘काला काला जुल्फी तू चलातारा झारिके, तुही बाड़ा दिल के भितरवा त केहुवो से डरवा ना लागे ए राजा, गजरवा लगावनी, कजरवा लगावनी, नजरवा ना लागे ए राजा…’

लिंकः https://youtu.be/g2Q7I0dTXjI?si=OyOjfL0IG3ocjjb4

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘नजरवा ना लागे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस शिवानी सिंह ने मैरून और येलो कलर की साड़ी में बिजली गिरा रही है। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी नवीन एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी ने कहा कि ‘ये सांग हसबैंड और वाइफ के बीच बेपनाह प्रेम पर आधारित है, इसमें पत्नी अपने पति के हैंडसम लुक पर फिदा है और उसे किसी की नजर न लगे के लिए नजर उतारा करती रहती है। ये सांग गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद!’
वहीं एक्ट्रेस शिवानी सिंह ने कहा कि ‘यह गाना फुल इंटरटेनिंग है, इसमें काम करके मुझे बहुत ही अच्छा लगा है। हमने खूब इंज्वाय किया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू कहती हूँ। इस गाने को भरपूर प्यार देने के लिए मैं सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *