
रिपोर्ट रोहित टंडन नेशनल ब्यूरो हेड
अंकुरण परिवार द्वारा 58 वें लावारिश शव का दाह संस्कार हिन्दू रीति रिवाज के साथ हथियानाला पर किया गया । भाईं के अनाथालय में तीन साल से रह रहे मूलचंद्र की बीमारी के कारण मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में दो दिन से इलाज़ चल रहा था,और इलाज के दौरान मृत्यु हो गई,मूलचंद्र के घर वालों का कोई पता नहीं था पोस्टमार्टम होने के पश्चात अंकुरण फाउण्डेशन ने जिम्मेदारी लेकर हथियानाला श्मशान पर हिंदू रीतिरिवाज़ों के साथ अंतिम संस्कार किया। पूर्व की भांति मृतक को मुखाग्नि संस्था के डॉ आशुतोष श्रीवास्तव एवं मो आरिफ खान ने दी। अंकुरण परिवार की तरफ से बजरंग विक्रम सिंह,मो.आरिफ खान, दीपक जायसवाल,इमरान खान, मुकेश व चंदन ने उपस्थित होकर मृतक की आत्मा हेतु शांति प्रार्थना की।
